गिलुंड में सादगी ने धनबल को हराया, दोस्तो ने पैसा खर्च कर महाराज को जिताया
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जहाँ पंचायतीराज चुनाव में पेसो को पानी की तरह बहाया गया, वही जिले का एक सरपंच ऐसा भी जो हाथ जोड़कर सरपंच बने, कहा पैसे तो मेरे पास नही लेकिन सेवा में कोई कमी नही आने दूंगा, ओर फिर क्या हुआ जनता ने भी ऐसा सरपंच चुन लिया जो पेसो को पानी की तरह ना बहाए बल्कि अपनी पंचायत में विकास की गंगा बहाए।
जी हाँ! हम बात कर रहे चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गिलुंड की, यहाँ धनबल के सामने एक गरीब परिवार से लेकिन सादगी और सेवा से पूर्ण साधारण व्यक्ति को चुनकर जनता ने इतिहास ही बदल दिया।
गिलुंड पंचायत क्षेत्र में जब चुनावी सरगर्मी तेज हुई तब युवाओं की एक टोली गांव के श्रवण कुमार शर्मा जिनको श्रवण महाराज के नाम से पहचाना जाता है, के पास पहुंची उन्होंने कहा कि श्रमण महाराज आपको चुनाव लड़ना, श्रवण शर्मा ने कहा कि मैं गरीब ब्राह्मण हु कहा धनबल के सामने चुनाव लड़ूंगा ओर कैसे जीतूंगा मेरे पास पैसे कुछ नही है तो वही युवा साथियों की टोली बोली आप सब चिंता छोड़ो ओर फार्म भरो बाकी सब हम देख लेंगे। कुछ यही हुआ श्रवण शर्मा ने फार्म भरा तो फिर पूरी युवा टीम ने मिलकर सामान्य चुनाव खर्च इक्कठा कर श्रवण शर्मा के लिए खर्च किया यही नही चुनाव प्रचार के दौरान भी अपने खर्चे से सब दौड़े ओर प्रचार किया आखिरी समय तक साथ खड़े रहे, चुनाव परिणाम भी बहुत लेट यानी सुबह करीब 5 बजे आया तब तक सभी वही खड़े रहे और इंतजार करते रहे, जैसे ही परिणाम आया श्रवण शर्मा सहित कही युवा भी भावुक हो गए, आंखों में खुशी के आंसू थे, यह जीत आज के दौर में बड़ी ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है खासकर उनके लिए जो धनबल के बलबूते चुनाव जीतने का दावा करते।
सरपंच श्रवण शर्मा ने सभी देवतुल्य जनता का आभार जताया, ओर रात को ही देवदर्शन को निकले, डूंगरी (पहाड़ी) पर पैदल चढ़कर दर्शन करने गए, घर घर जाकर लोगो का आशीर्वाद लेकर आभार जताया।
एक सरपंच उम्मीदवार की पैसे देते की वीडियो भी वायरल हुई
गिलुंड ग्राम पंचायत के एक उम्मीदवार की वोटर को पैसे देते हुए की तथाकथित वीडियो भी वायरल हुई, वो उम्मीदवार पेसो के बल पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन क्षेत्र की जनता के साथ साथ शायद भगवान भी नही चाहता था, इसलिए बताया भी जा रहा कि उनके जो वोट आये वो उनके अथाह खर्चे के सामने एक वोट करीब 20000 की कीमत का पड़ गया।
निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि को पांचवे नम्बर पर धकेला
श्रवण कुमार शर्मा प्रत्याशी किशन पिता वरदी चंद डांगी को 148 वोट से हराकर सरपंच बने। वही एक प्रत्याशी जो पूर्व में सरपंच रहे हेमराज भोई तीसरे नम्बर पर रहे, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि ओर कोंग्रेस के कद्दावर नेता हुकमीचंद चोपड़ा को 5 वे नम्बर पर धकेल दिया, यहाँ कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे।
दोनों प्रत्याशियों को गले लगाया, कहा सिर्फ में नही तीनो सरपंच
सरपंच बने श्रवण शर्मा की सादगी तो इसी से पता चलती की अपने साथ चुनाव लड़े दो प्रत्याशी किशन डांगी ओर प्रकाश डांगी को गले लगाया और कहा ये हारे नही बल्कि गिलुंड पंचायत के अब तीन सरपंच हो गए, इनके किये वादे भी हम तीनो मिलकर पूरा करेंगे, विकास के लिए कोई भी कार्यकर्ता आकर कहेगा वो खाली हाथ नही जाएगा।
निर्विरोध बनाया उपसरपंच
सरपंच शर्मा के नेतृत्व में सभी वार्डपंच ने मिलकर गिलुंड से महिला वार्डपंच सम्पत भेरू गाडरी को निर्विरोध उपसरपंच बनाया।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Nov 7, 2026