कांके: धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2025 रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-3 में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरी की घटना हुई है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। फिलहाल चोर का कुछ पता नहीं चल सका है।