ओसियां बीजेपी मंडल की तरफ से विधायक सियोल का नवग्रह नंदी गोशाला में मनाया जन्म दिन
इंदो की ढाणी ग्राम पंचायत स्थित नवग्रह नंदी बालाजी गौशाला में ओसियां मंडल की तरफ से ओसियां विधायक भैराराम सियोल के 56वां जन्म दिवस को गौ सेवा रूप में धूमधाम से मनाया। ओसियां मंडल अध्यक्ष मनोहर बिशोई सामराऊ के बताया कि कार्यक्रम में गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया। उसके उपरांत गौशाला के लिए एक नलकुप की व्यवस्था की, जो एक दो दिन में खुदाई चालू हो जाएगी। उसके उपरांत ज्योतिषाचार्य ओमप्रकाश ने साफा पहनाकर व चंदनसिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने गौशाला का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में इन्दो की ढाणी सरपंच भंवरलाल, भोम सिंह, भागीरथ ईशरवाल, मेमराज जाणी, अर्जुन सिंह भेङ, गोपाराम, किसनाराम धतरवाल, शंकरलाल, जयमलराम, देवीसिंह हनुमान नगर, श्याम सियाग, सुनील, बुधा, प्रेम काकङ, चुतराराम सियाग, मोहनराम सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उम्मेदसिंह इंदो की ढाणी ने किया।
Bhairaram Choudhary
Osian, Jodhpur | Jun 17, 2026