मुरैना नगर: दिमनी थाने के पास रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज जारी
दिमनी थाना के पास ही रहने वाले भागीरथ माहौर की पत्नी ने आज साढ़े 11 बजे करीब अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी करने का प्रयास कर रही थी।तभी घर में बच्चों ने देख लिए पड़ोसियों की मदद से महिला को फांसी के फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया है।