मुरैना नगर: धरमिन होटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एसपी ऑफिस के बाबू का एप्पल मोबाइल लूटा, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली थाने क्षेत्र के धरमिन होटल के पास घर जा रहे SP ऑफिस में पदस्थ बाबू का दो बाइक सवार बदमाशों ने हाथ से मोबाइल लूटकर भाग निकले।बाबू द्वारा शोर मचाया गया लेकिन तब तक बदमाश तेज गति से निकल कर अदृश्य हो गए।बाबू ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधिकारियों को दी। लूट की घटना CCTV कैमरें में कैद हो गई है जिसका वीडियो आज सुबह से तेजी से वायरल हो रहा है।