मुरैना नगर: गलत इंजेक्शन से युवक की मौत, परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
जिले के टिकटोली मोजा छोटी खो गांव में सोमवार की शाम बुखार आने पर एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा युवक को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई और बाद में उक्त डाक्टर दोनों मां बेटे को जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। आज पीड़ित परिवार ट्रैक्टर ट्राली में भरकर मुरैना आया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।