सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र के गाँव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गाँव शेखूपुरा में चुनावी रंजिश को लेकर 02 पक्षों में ख़ूनी संघर्ष गुरुवार को सुबह 7:00 बजे हो गया जिसमें दोनों पक्षों से ईट पत्थर व लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला हो गया पूरे गांव में अफरा --- तफरी मच गई और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी देखने वाले लोगों का ताँता लग गया। बिना पुलिस के डर के दबंग छत से ईट पत्थर बरसने लगे।