हरिद्वार: जीआरपी थाना पुलिस ने साधु के बेस में घूम रहे एक चोर को रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल किया बरामद
हरिद्वार GRP थाना पुलिस ने आज साधु के वेश में घूम रहे एक शातिर चोर को हरिद्वार रेलवे स्टेश से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम विजय है जो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया है जिसे उसने दो दिन पहले एक यात्री की जेब से चुराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।