पीरो: पीरो में मारपीट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने भेजा जेल
Piro, Bhojpur | Apr 29, 2026 पीरो थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे पुलिस के द्वारा बताया गया के गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जमुआँव गांव से आरोपी को धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी पीरो थाना कांड संख्या 418/23 से जुड़ी है, जिसमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।