महोबा: महोबा पुलिस की अपील, मंदाकिनी नदी का पुल क्षतिग्रस्त, महोबा से प्रयागराज जाने वालों के लिए बांदा-फतेहपुर मार्ग सुझाया
Mahoba, Mahoba | Aug 30, 2026 मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से चित्रकूट में नदी पर बने पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात प्रभावित है। प्रशासन द्वारा पुल की मरम्मत का काम कराया जा रहा है, जिसे पूरा होने में करीब 4 से 5 घंटे लगने की संभावना है। फिलहाल छोटे वाहनों को सावधानी से निकाला जा रहा है। महोबा पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।