मांट: वृन्दावन मांट के मध्य यमुना पर बने एक पोंटून पुल को हटाया, दूसरे पुल को हटाने का काम शुरू
Mat, Mathura | Jul 9, 2026 मांट वृन्दावन के मध्य यमुना पर बने दो पोंटून पुल में से देवराहा बाबा घाट वाले पुल को हटा दिया गया है, जबकि केशी घाट वाले पुल को हटाने का काम शुरु कर दिया गया है,दस अप्रैल को केशी घाट पर एक बड़ा नाव हादसा भी घटित हुआ था जिसमें 16 लोगों की मौत हो जाने के बाद भी केशी घाट पार करने वालों को लाइफ जैकेट नहीं दी जा रही।