मंझनपुर: देवरी गांव में हुई किसान की हत्या के मामले का एसपी ने किया खुलासा, आरोपी बेटे को भेजा गया जेल
कौशाम्बी जिले के देवरी गांव में हुई किसान की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे पिता का पत्नी से अवैध सम्बन्ध व पट्टे की बेशकीमती ज़मीन को कम पैसे में इकरार नामा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।