मंझनपुर: समदा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, प्रयागराज किया गया रेफर
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया है। बताया जा रहा वह किसी काम से समदा चौराहा गया हुआ था। तभी यह हादसा हुआ है घायल व्यक्ति को देखकर मौके से लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।