गंगरार: मेहनत रंग लाई: योगेश्वरी शर्मा ने 93.80% अंकों के साथ गंगरार उपखंड की टॉपर बनीं
गंगरार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के घोषित परिणाम में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय की छात्रा योगेश्वरी शर्मा ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उपखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। योगेश्वरी ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया।