बिंदकी: आशापुर तथा बेरी नारी गांव में बाढ़ पीड़ितों को विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने 330 किट प्रदान की, अधिकारी रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के आशापुर ग्राम पंचायत में सोमवार को दिन में 2 बजे भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने 160 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने देवमई विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेरी नारी मजरे गलाथा में 170 बाढ़ पीड़ितों को किट प्रदान किया। कुल 330 लोगों को किट प्रदान किया। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।