मंदसौर: 6 दिन से लापता अहमद रजा की तलाश तेज करने की मांग, परिवार और समाजजन पहुंचे एसपी कार्यालय
मंदसौर में छह दिन से लापता 5 वर्षीय अहमद रजा की तलाश को लेकर परिवार एवं समाजजन एसपी कार्यालय पहुंचे,उन्होंने सीएसपी जितेंद्र भास्कर से मुलाकात कर बच्चे की जल्द तलाश की मांग की, अहमद रजा 5 जुलाई से लापता है,परिवार ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेकर हर संभव प्रयास करने की अपील की है,