विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मन्दसौर में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सीमित परिवार के लाभों के प्रति जागरूक करना है। जिला स्वास्थ्य समिति, मन्दसौर के तत्वावधान में यह "विश्व जनसंख्या दिवस अभियान-2026" 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
#Mandsaur
#मंदसौर
16 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026