साहिबगंज: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कोर्ट में चल रहे निर्वाचन कार्यों का सामान्य प्रेक्षक सौरभ पहाड़ी ने लिया जायजा
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संचालन के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक सौरभ पहाड़ी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कोर्ट में बने निर्वाची पदाधिकारी का कक्ष एवं अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र, सीसीटीवी फुटेज का जायजा लिया गया। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।