साहिबगंज: तेलो के पास सड़क दुर्घटना में बाबूपुर बरहेट निवासी युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, लाया गया सदर अस्पताल
बोरियो थाना क्षेत्र के तेलो के पास सड़क दुर्घटना में बरहेट थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जहां स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही घटना को लेकर युवक ने बताया कि सड़क पर बकरी बचाने के क्रम में पेड़ से बाईक टकरा गई।