डुमरांव: पुराना भोजपुर चौक पर ग्रामीणों ने साइकिल चोर को रंगे हाथ दबोचकर पुलिस के किया हवाले, चार माह में 26 साइकिलों की हुई चोरी
Dumraon, Buxar | Mar 25, 2024 पुराना भोजपुर चौक पर ग्रामीणों ने एक साइकिल चोर को रंगे हाथ दबोच लिया जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। साइकिल चोर की पहचान सोनवर्षा के विजय कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर चौक से चार माह के भीतर कुल 26 साइकिलों की चोरी हुई है। पुलिस भी आए दिन साइकिल चोरी की घटनाओं से परेशान थी।