डुमरांव: आदर्श आचार संहिता को लेकर पुराना भोजपुर चौक अधिकारियों ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला 23,300 रुपए का जुर्माना
Dumraon, Buxar | Mar 25, 2024 आदर्श आचार संहिता को लेकर पुराना भोजपुर चौक पर एसडीएम, एसडीपीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया, जहां छोटे बड़े कुल 100 से भी अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमे 26 वाहनों से 23,300 रुपए का जुर्माना वसूला गया। प्रशासनिक जद में आए वाहनों की डिग्गी सहित अन्य सभी दस्तावेजों की भी जांच की गई।