सोनो: चरकापत्थर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर बिजली चोरी करते छह धराए,केस दर्ज
Sono, Jamui | Jun 22, 2024 बिजली विभाग ने बिजली चोरी को लेकर चरकापत्थर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया और छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।विभाग के कनीय अभियंता प्रीतम राज ने चरकापत्थर थाना में इन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी को लेकर केस दर्ज करवाया है।