सोनो: सुंदरीटॉड में पैसे के विवाद को लेकर दामाद के साथ ससुर, साले व अन्य लोगों ने की मारपीट, झाझा रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज
Sono, Jamui | Jun 22, 2024 पत्नी के द्वारा कर्जदार को देने वाले रूपए लेकर अपने मायके चले आने पर पति के द्वारा पत्नी से रूपए मांगे जाने पर ससुराल वालों ने अपने दामाद के साथ मारपीट कि घटना को अंजाम देते हुए घायल कर दिया। घायल की पहचान सोनो थानाक्षेत्र के पैरा मटियाना गांव निवासी राजीव दास के रूप में हुई है। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया।