सोनो: झाझा एसबीआई में शाखा प्रबंधक ने बैंक ग्राहकों को दी कई महत्वपूर्ण जानकारी
Sono, Jamui | Jun 21, 2024 शुक्रवार को शहर स्थित स्टेट बैंक ओफ इंडिया में ग्राहकों को बैंक की सुविधा एवं बैंक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने को लेकर शाखा प्रबंधक ने बैंक ग्राहकों के बीच बैठक किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक डाॅक्टर जीपी सिंह ने बैंक ग्राहकों को बताया कि बैंक में ग्राहकों को बेहतर सुविधा दी जाती है ताकि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।