करगहर: अगरेर बाजार के पास ई-रिक्शा पलटने से किशोर की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के लिए भेजा पोस्टमार्टम
अगरेर बाजार के समीप एक दर्दनाक हादसे में करकट लदे ई-रिक्शा के पलट जाने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी रामाशीष शर्मा के 16 वर्षीय पुत्र अभय शर्मा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर करकट (लोहे के सामान) लदा हुआ था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।..