बासोदा: ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गंजबासौदा शहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 14 और 17 वर्षीय नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बालिकाओं के परिजनों ने 2 अप्रैल को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर मामले पंजीबद्ध किए गए थे। निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व वाली