गिर्वा: उदयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन, न्यायिक कार्यो का बहिष्कार जारी।
Girwa, Udaipur | Mar 14, 2024 बीकानेर में वर्चुअल सर्किट बेंच शुरू करने की घोषणा के बाद आंदोलन कर रहे उदयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरूवार को कोर्ट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर इकठ्ठा होकर केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।