कुल्लू शहर में खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों के अब होंगे चालान
नगर परिषद उपाध्यक्ष शालिनी ने दी चेतावनी
होटल कारोबारियों के साथ भी की बैठक
कहा नगर परिषद की गाड़ी में ही डाले अपना कूड़ा
Kullu Times
नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि रात के समय कुछ लोग अपने ढाबों का कचरा खुले में फेंक रहे हैं और भुट्टी चौक में भी कुछ लोगों को ऐसा करते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में अब सभी होटल ढाबा मालिकों से आग्रह भी किया गया है कि वह अपने कचरे को सिर्फ नगर परिषद की ही गाड़ी में डालें। शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि इसी विषय को लेकर उन्होंने सभी होटल कारोबारी से बात भी की है और कारोबारी ने भी आश्वासन दिया है कि वह खुले में कचरा नहीं फेंकेंगे। लेकिन इसके बावजूद अगर कोई इस तरह की हरकत करता हुआ पाया गया। तो नगर परिषद के द्वारा उसका चालान काटा जाएगा। शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि नगर परिषद कुल्लू की टीम पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर रही है और जगह-जगह पर सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ऐसे में शहर की जनता भी स्वच्छता को कायम रखने में अपना सहयोग दें।
Kullu, Kullu | Jul 16, 2026