हायाघाट: पौराम गांव में फरार आरोपी सुनील के खिलाफ इश्तिहार चस्पा, जल्द हाजिर होने का आदेश
हायाघाट थाना कांड संख्या 64/2026 के आरोपी सुनील (पिता- कमल नारायण झा) के विरुद्ध धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत इश्तिहार जारी किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर विधिवत नोटिस चिपकाकर उसे सार्वजनिक किया गया है। न्यायालय के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है और गिरफ्तारी वारंट के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा है।