तानसेन: सूने घर में चोरों ने की सेंधमारी, तीन लाख से ज़्यादा के आभूषण चुराए
Tansen, Gwalior | Jul 26, 2026 बहोडापुर क्षेत्र के घोसीपुरा श्रीविहार कालोनी में रहने वाले अरविन्द सक्सेना के सूने घर को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया।घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है।फरियादी ने बताया कि वो जब अपने घर पहुंचे तो देखा, मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर बैड रूम में रखी अलमारी सभी कुछ खुले पडे थे। ये चोरी 3 लाख से ज्यादा की बताई गई है।