सिवनी: शराब दुकान के विरोध में भैरोगंज बंद का आह्वान, महिलाओं ने की लोगों से जन समर्थन जुटाने की अपील
Seoni, Seoni | Nov 10, 2026 सिवनी शहर के भैरोगंज क्षेत्र में शराब दुकान खुलने के विरोध में क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा भैरोगंज बंद का आह्वान किया गया है। मंगलवार को महिलाओं ने आह्वान करते हुए क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से विरोध स्वरूप भैरोगंज बंद को सफल बनाने की अपील की है।