पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया
21 फरवरी को CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पटना जिले में है।गुरुवार को CM नीतीश कुमार के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर पटना ट्रैफिक एसपी अपराजिता लोहान ने पुलिस उपाधीक्षक 3 और अन्य पदाधिकारी के साथ यातायात के संधारण और बलों की प्रतिनियुक्ति के लिए निरीक्षण किया।गुरुवार रात 9:36 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस ने दी है।