झुंझुनू: यूटीबी चिकित्सक भर्ती के लिए 16 अक्टूबर को झुंझुनू सूचना केंद्र के सभागार में होगी काउंसलिंग
झुंझुनू सीएमएचओ डॉक्टर राजकुमार दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अर्जेंट टेंपरेरी बेस पर चिकित्सकों की भर्ती के लिए 16 अक्टूबर को झुंझुनू सूचना केंद्र सभागार में काउंसलिंग की जाएगी, जिन्होंने 30 सितंबर तक इस भर्ती में आवेदन किया वो अपने समस्त मूल दस्तावेज वह प्रतिलिपि लेकर 16 अक्टूबर को सुबह 10: बजे सूचना सभागार में काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।