झुंझुनू: हरियाणा में भाजपा की जीत का झुंझुनू में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई और चलाए पटाखे
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत का आज झुंझुनू में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में जश्न मनाया और मिठाई बांटकर पटाखे भी चलाएं, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में ढोल नगाड़े बजाकर हरियाणा में भाजपा की जीत का जश्न मनाया और बताया की हरियाणा में तीसरी बार भाजपा ने अपना वर्चस्व कायम रखा है