झुंझुनू: हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा चल रही आगे, झुंझुनू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की आज मतगणना में भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से आगे चल रही है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है, झुंझुनू में भी भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में पटाखे चलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा जीत की ओर अग्रसर है इसको लेकर एक दूसरे को बधाई दी है।