झुंझुनू: सुल्ताना पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर हरि खेजडियों की लकड़ी से भरी पिकअप को MV एक्ट के तहत किया ज़ब्त
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सुल्तान थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर आज 7 अक्टूबर को 11:00 बजे के आसपास हरि खेजडियों की लकड़ी से भरी एक पिकअप गाड़ी को धारा 207 एमवी एक्ट में जप्त किया है, SP ने बताया सुल्ताना पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।