पलिया: मझगई पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मझगई पुलिस टीम ने 11 सितंबर 2026 को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रीसिटी कंट्रोल एक्ट (मु.अ.सं. 131/2023) के मामले में वांछित राजकुमार पुत्र नथूलाल (निवासी ग्राम बल्लीपुर) तथा धारा 452, 323, 324, 504, 506 भादवि के तहत दर्ज केस (वाद संख्या 485/23) के वारंटी सोहन लाल पुत्र भगवानदीन (निवासी ग्राम सुर्जीपुरवा) को दबोचा है।