🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव
पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को एसओजी, सर्विलांस एवं थाना कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे सिकन्दरपुर सिरोसी निवासी नरेश जायसवाल पर उनके घर के सामने रहने वाले शहबान पुत्र रहमान ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में नरेश के गले पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हैलेट अस्पताल, कानपुर नगर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है।
घटना के संबंध में थाना कोतवाली सदर में मु0अ0स�
Unnao, Unnao | Sep 26, 2026