गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज खोराबार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ संपन्न, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दी जानकारी
खोराबार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी जनों के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी केवल भारत ही नहीं पूरे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।