गोरखपुर: आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल में कच्ची शराब के अड्डों पर की छापेमारी
अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन मे आज सुबह में ज़िला आबकारी अधिकारी के निर्देश के क्रम में आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 श्याम कुमार गुप्ता और आबकारी निरीक्षक की टीम द्वारा थाना राजघाट के चकरा अव्वल में दबिश दी गयी। 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।