गोरखपुर: समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय पर हुई संपन्न, जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी
समाजवादी पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक आज बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय पर संपन्न हुई। मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि समाजवादी पार्टी का एक ही उद्देश्य है कि भारतीय जनता पार्टी को हराना है। उनका कहना है कि गठबंधन बहुत ही सामंजस्य से चल रहा है और सब का सहयोग मिल रहा है।