गोरखपुर: गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट से जिले के विभिन्न खेतों में आग लगने की दुर्घटना को रोकने के लिए बिजली विभाग ने कसी कमर
विद्युत शार्ट सर्किट से गेहूं की फसलों में आग लगने से बचाव के लिए विद्युत विभाग सतर्क है। जिले के विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात विद्युत अधिकारियों और जगह जगह विद्युत कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। इसके साथ-साथ विशेष टीम बनाकर मॉनिटरिंग की जा रही है। विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने फसलों को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों को किया जागरूक।