केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
स्कूल में विभिन्न सुविधाओं के संबंध में हुए निर्णय
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय में विभिन्न सुविधाओं से संबंधित कार्य कराये जाने के निर्णय लिये गये। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य एवं श्री पवन घुरैया, प्राचार्य श्री पवन सिंह मीणा सहित प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहें।
बैठक में चिल्ड्रन पार्क विकसित करने, विद्यालय में बच्चों की संख्या बढने से नवीन वाटर प्वांइट स्थापित करने, नवीन कम्प्युटर क्रय किये जाने के साथ ही इसी सत्र से शुरू हो रहे नये सेक्शन कक्षा 10-बी के लिए नवीन फर्नीचर खरीदने के संबंध में निर्णय लिये गये। अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर विद्यालय में इनोवेशन एवं स्कील सेंटर सहित विद्यालय में अन्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
8 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026