समय पर नही दी लोक सेवा तो 16वे दिन स्वतः लग जायेगी पैनल्टी
छात्रावास एवं आश्रमो का निरीक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त
समय सीमा की बैठक आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकार की लोक सेवा प्रदान करने के लिए पदाभिहित अधिकारी समय पर लोक सेवाओं को प्रदान करें, अन्यथा समय अवधि से बाहर होने के 15 दिन पश्चात् 16वे दिन सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपने आप पैनल्टी लग जायेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से लोक सेवा से संबंधित आवेदनों का निराकरण समय अवधि में सुनिश्चित करें।
बैठक में एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, नवागत डिप्टी कलेक्टर श्री पवन घुरैया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने निर्देश दिये कि जिला स्तर के जिन-जिन अधिकारियों को जिले के छात्रावास एवं आश्रम निरीक्षण हेतु आवंटित किये गये है, वे नियमित रूप से भ्रमण करें तथा व्यवस्थाओं में ओर अधिक सुधार के लिए सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना पहला भ्रमण इसी सप्ताह कर प्रतिवेदन उपलब्ध करायें।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने बैठक के दौरान उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि उर्वरक वितरण तथा भण्डारण की निगरानी की जाये तथा आवश्यकतानुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जायें। कॉपरेटिव नोडल श्री दिनेश गुप्ता ने जानकारी दी कि सोसायटियों के माध्यम से अभी तक 16 हजार 79 किसानों द्वारा उर्वरक प्राप्त किया गया है तथा सभी 47 सोसायटियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने जिले के संदर्भ में बताया कि 31 हजार 429 किसान ई-टोकन के माध्यम से खाद का उठाव कर चुके है तथा जिले के विभिन्न भण्डारण केन्द्रों पर 19 हजार 76 मैट्रिक टन खाद की उपलब्धता है।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जिले की प्रगति वर्तमान में 78.62 प्रतिशत है, ग्रेडिंग आने से पहले सभी विभाग ओर अधिक निराकरण सुनिश्चित करे। इसके साथ ही उन्होंने सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि पीएम श्रम मानधन योजना अंतर्गत श्रमिको के पंजीयन कराने के निर्देश भी दिये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
16 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026