मधेपुरा: सदर थाना की पुलिस ने खेदन बाबा चौक के पास छापामारी कर चार जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया।
मधेपुरा सदर थाना की पुलिस पदाधिकारी एस आई मधु कुमारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे ।गुप्त सूचना पर चेतन बाबा चौक के पास बाइक सवार नीतीश कुमार एवं सोमनाथ कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार जिंदा कारतूस को पुलिस ने जप्त किया आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने जेल भेजा।