जहानाबाद: जहानाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज़, 15 दुकानदारों से ₹8 हज़ार जुर्माना वसूला
जहानाबाद में इज ऑफ लिविंग के तहत यातायात सुधार और वेंडिंग जोन संचालन को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनानाथ सिंह ने ऊंटा मोड़ से बस स्टैंड तक कार्रवाई की। सड़क पर दुकान लगाने वाले 15 दुकानदारों से करीब 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।