नवाबगंज: जैदपुर में बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से कटिया चोरों में मचा हड़कंप, ओवरलोडिंग के चलते की गई छापेमारी
निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर सीएम योगी के सख्ती के बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ और बाराबंकी के जैदपुर नगर पंचायत में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ और जेई ने स्टॉप के साथ विभिन्न स्थानों पर रविवार की रात करीब 10 बजे छापेमारी किया। इस दौरान कटिया चोरों में हड़कंप मच गया। जेई मिर्जा परवेज हुसैन ने बताया इस दौरान ओवरलोडिंग की समस्या कम देखी गई।