चित्तौड़गढ़: नाथद्वारा के भरत पालीवाल ने महिला को फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल किया, महिला पुलिस ने सादे वस्त्रों में दबोचा
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और महिला थाना पुलिस ने फोटो और वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करते हुए नाथद्वारा के भरत पालीवाल को दबोचा. दरअसल महिला ने 14 सितंबर को उक्त रिपोर्ट दी थी. उक्त युवक के महिला का पीछा करने की सूचना पर सादे वस्त्रो में महिला पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा और उसके मोबाइल से फोटो और वीडियो डिलीट कराते हुए पाबंद किया गया.