कोरबा: यातायात सुधार के लिए निगम का अभियान, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए दी गई समझाइश
Korba, Korba | Apr 9, 2026 कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर पालिका निगम ने विशेष अभियान चलाया। यह अभियान सोनालिया से लेकर पुराना बस स्टैंड होते हुए सीतामढ़ी रोड तक संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व निगम आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने किया।