फुलवारी: फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 45.54 लीटर शराब बरामद
Phulwari, Patna | Jan 15, 2025 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में बुधवार को ALTF पटना और फुलवारी शरीफ थाने की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। मामले को लेकर बुधवार रात करीब 9:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई। वहीं इस छापेमारी के दौरान 9.54 लीटर विदेशी एवं 36 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।